अलविदा विभु राघव सितारों के पार

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

नई दिल्ली/मुंबई। निशा और उसके कजिन को दर्शक अभी भूले नहीं होंगे। इसी सीरियल में एक विभू राघव भी हुआ करते थे जो बीते साेमवार को दुनिया को अलविदा कह गए।

नई दिल्ली/मुंबई। कुछ दिन पहले मुकुल देव और अब विभू राघव इंडस्ट्रीज को दो धक्के वाकई दुख की बात है। ये ऐसे नुकसान हैं जिनकी भरपाई आमतौर पर कभी भी नहीं हो सकती। इनके जाने के बाद जो स्थान रिक्त होता है वो कोई भी कभी भी भर नहीं सकता। लेकिन सुपर स्टार राजेश खन्ना की एक मूवी का एक डॉयलॉग है कि हम सब ऊपर वाले के हाथ की कठपुतली हैं कौन कब उठेगा वो खुद तय करता है। विभु राघव की मौत से इंडस्ट्रीज को धक्का लगा है। दरअसल विभु राघव फिलहाल कैंसर की ट्रीटमेंट ले रहे थे उन्हें कोलन कैंसर हुआ था। उनकी काफी करीबी दोस्त भाजी जी घर पर हैं फेम की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने उनके जन्म दिन पर अपनी पोस्ट में विभु को विश करते हुए लिखा था “हैप्पी बडे मेरे प्यारे विभुज इंस्टा (यह विभु राघव के इंस्टाग्राम अकाउंट का हैंडल हैं)। इस चमकदार मुस्कान के साथ साथ आपकी मौजूदगी हमारी जिंदगी में काफी जरुरी है।” विभु को विश करने के बाद सौम्या ने विभु के दोस्तों और फैंस को मदद का मैसेज भी लिखा है। लेकिन दुखद यह है कि विभु इस दुनिया को अलविदा कह गए। विभु की मौत से इंडस्ट्रीज ने एक शानदार एक्टर और हरदिल अजीज इंसान भी खो दिया है। उनके यूं चले जाने से परिवार वाले ही नहीं दोस्त और चाहते वाले भी गमजदां हैं। विभु को इस जानलेवा बीमारी की जानकारी साल 2022 में हुई थी। बीमारी में भी वो जिंदा दिल नजर आते थे, लेकिन शायद परमात्मा को कुछ और ही मंजूर था। विभु के आखिरी सफर में परिजनों के अलावा दोस्त भी शामिल हुए। जवान बेटे की अर्थी देखकर रो-रोकर उनकी मां का बुरा हाल था।

अलविदा मुकुल देव चांद के उस पार

फलक बेचारी तो दीपिका की सिर्फ..

- Advertisement -

कंगना आयी शर्मिष्ठा के बचाव में

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes