महिला समानता दिवस पर KKG में गोष्ठी

महिला समानता दिवस पर KKG में गोष्ठी
Share

महिला समानता दिवस पर KKG में गोष्ठी,  पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा शुक्रवार को महिला समानता दिवस के अवसर पर कनोहर लाल कन्या इंटर कॉलेज साकेत मेरठ में गोष्ठी आयोजित की।  क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने बताया महिला समानता दिवस प्रतिवर्ष 26 अगस्त को महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार और सम्मान दिलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मुख्य अतिथि वस्तु एवं सेवा कर अधिकारी शोभना तोमर ने बताया भारतीय कानून महिलाएं एवं पुरुषो सभी को समान अधिकार प्रदान करता है । दुनिया भर में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के समान अधिकार व सम्मान दिलाने के उद्देश्य से महिला समानता दिवस नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका में हुई लेकिन अब भारत समेत कई देश महिला समानता दिवस को मनाते हैं। भारत पुरुष प्रधान देश है, जहां महिलाओं को मर्दों के बराबर दर्जा देने के लिए कुछ अधिकार मिले हैं। भारतीय महिलाओं की स्थिति दुनिया के कुछ देशों की तुलना में काफी बेहतर है। वर्तमान में भारतीय महिलाएं शिक्षा, कार्यालय का कामकाज और देश की सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। समाजसेवी विपुल सिंघल ने बताया की भारत के कानून और संविधान ने महिलाओं को कुछ अधिकार दिए हैं जो उन्हें सशक्त बनाते हैं। कानून के तहत आय या मेहनताना देने में लिंग का भेदभाव नहीं किया जा सकता। मातृत्व लाभ कानून 1961 में लागू इस एक्ट के तहत कर कामकाजी महिला के माँ बनने की स्थिति में 6 माह की छुट्टी लेने का अधिकार है। संपत्ति में भी अधिकार है। कानून रात में सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। पहचान जाहिर न करने  व निजता की सुरक्षा का अधिकार है। कार्यक्रम में सविता, पंकज रानी रचना राठी, रीना वर्मा, श्रीमती अंजू, मानसी, आदि अध्यापिका एवं छात्राएं मौजूद रही। अंत में प्रधानाचार्य प्राची सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया

@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *