अहिल्या बाई होलकर पर संगोष्ठी

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now


“पुण्यश्लोक अहिलियाबाई होलकर” की संगोष्ठी आयोजित की गई महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने अध्यक्षता भाजपा की वरिष्ठ सदस्य नीरा सिंह पाल से करायी। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष सतेंद्र शिशोधिया रहे। मंच संचालन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने किया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने बताया के आज हम अहिल्या बाई होलकर की संगोष्ठी कर रहे है
की हम उनके महान व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारे जिससे हमारी महिला शक्ति अपने आप को पहचाने की महिला देश के निर्माण में भी अहम भूमिका निभा सकती है। मुख्य व्यक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा– अहिल्याबाई होलकर जी का जन्म एक सामान्य किसान परिवार में हुआ था, अहिल्याबाई जिस तरह से देश को दशा और दिशा देंगी ऐसी किसी ने कल्पना भी नही की होगी। अहिल्याबाई का विवाह बहुत छोटी आयु में हो गया था और ससुराल में उनके ससुर ने अपनी बेटी समान उन्हें प्यार सम्मान दिया। जब छोटी आयु में ही अहिल्याबाई होलकर के पति का निधन हुआ, वो केवल 21 वर्ष की थी, उस समय सती कुप्रथा थी, तब अहिल्याबाई होलकर ने सती होने की इच्छा जाहिर की। उनके ससुर ने उन्हें सती नहीं होने दिया बल्कि उन्होंने उनकी इस काबिल किया के वो देश को दिशा और दशा प्रदान करे। अहिल्याबाई ने तय किया के वो अपने राज्य की रक्षा करेंगी और अपने राज्य के लोगों की तरक्की करेंगी। जब उनकी ससुर की मृत्यु हुई उसके बाद उन्होंने अपने हाथों में सत्ता की और और राज्य को और संपन्न और मजबूत बनाया। उन्होंने प्रण किया कि वो जितने भी शिव मंदिर हैं उनके उद्धार में लग गई। चारों दिशाओं में जो मंदिर है उन्होंने उद्धार किया, समाज के हर वर्ग के लिए काम किया, उन्होंने अपने राज्य के अंतिम व्यक्ति के लिए काम किया। संगोष्ठी के उद्देश्य ये है कि की हम अहिल्याबाई होलकर के विचार को समाज के सम्मुख लाने का काम करेंगे ताकि युवा पीढ़ी को भी अहिल्याबाई के सारे विचार और काम का ज्ञान हो। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल कैंट विधायक अमित अग्रवाल पूर्व महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज चरण सिंह लिसाड़ी पूर्व महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी वरिष्ठ सुरेंद्र पाल अहिल्या बाई होलकर जी के नाम से स्कूल चला रहे है सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से नीता गुप्ता नीरा सिंह पाल इस अभियान की सयोजक सीमा श्रीवास्तव महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा सह सयोजक विवेक वाजपेयी विनय शर्मा पाराशर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय रवीश अग्रवाल ज्योति बाल्मीकि शिप्रा रस्तोगी पूजा बंसल डोली गुप्ता मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित रहे।

गौरव चौधरी ने किया सम्मान

हे! राम इतना बड़ा नाम और ये काम

गंदा है पर धंधा है डिग्री की सेल

- Advertisement -

साइबर क्राइम पर DIG गंभीर

नो टेंशन पसंद नहीं कर कर दो वापस

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes