शहर भाजपा में बाकियों की दावेदारी फुस रितु का राज

शहर भाजपा में बाकियों की दावेदारी फुस रितु का राज
Share

शहर भाजपा में बाकियों की दावेदारी फुस रितु का राज, महानगर भाजपा  अध्यक्ष पद को लेकर तमाम दावेदारों की पैरवी धरी की धरी रह गयीं और लंबे इंतजार के बाद भले ही देर से ही सही यूपी भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश के कई जिला व शहर अध्यक्ष के नाम के एलान के साथ ही मेरठ महानगर व जिला भाजपा के अध्यक्ष के लिए  क्रमश: सुरेश जैन रितुराज और शिव कुमार राणा के नाम का एलान कर दिया। सुरेश जैन रितुराज के नाम को लेकर चौकने की बिलकुल भी जरूरत नहीं हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो महानगर भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर जो हालात बन गए थे, उसके चलते सुरेश जैन रितुराज के अलावा कोई दूसरा व शानदार विकल्प हो रही नहीं सकता था। वहीं दूसरी ओर भगवा खेमे के एक अन्य सूत्र ने जानकारी दी है कि महानगर भाजपा अध्यक्ष पद के अन्य दावेदार जहां पूरे गाजेबाजे और तमाम जगह मौजूदगी दर्ज कराकर जिस प्रकार से खुद को सक्रिय साबित करने पर तुले थे उसके बावजूद सुरेश जैन रितुराज के नाम का एलान किया जाए तो एक बड़ा व  मुख्य कारण उनका राज्यसभा सांसद व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के खेमे में शुमार किया जाना है। भले ही कोई कुछ भी सफाई देता रहे लेकिन संगठन के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो महानगर भाजपा में अब रितु के राज की मुख्य और एकमात्र वजह यही है कि उनका भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का करीबी होना है। संगठन में ताजपोशी का मसला हो और संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के करीबी को कंसीडर न किया जाए यह बात कुछ हजम होने वाली नहीं।

गंभीर दावेदार भी चित्त

अब महानगर भाजपा अध्यक्ष पद के दावेदारों की बात कर ली जाए तो इसमें सबसे पहला नाम शुरू से लेकर सूची जारी होने तक पहले नंबर पर विवेक रस्तौगी का नाम लिया जा रहा था। विवेक रस्तौगी को टक्कर देने वालों में शहर विधानसभा सीट से किस्मत आजमा चुके कमल दत्त शर्मा का नाम लिया जा रहा था। हालांकि भाजपाई कमल दत्त के मुकाबले में विवेक रस्तौगी को ज्यादा दमदार मानकर चल रहे थे। हालांकि यह बात अलग है कि महानगर भाजपा में  अब रितु का राज आने के बाद सब के दमखम हल्के नजर आ रहे हैं। विवेक रस्तौगी व कमल दत्त के अलावा जो अन्य नाम थे उसमें शास्त्री नगर के राहुल, महेश बाली, संजय त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग, बाबू लाल आदि के नाम गिनाए जा रहे थे।

‍@Back Home


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *