तेजस्वी सूर्या का कार्यकर्ताओं से संवाद

kabir Sharma
2 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

गाजियाबाद। तेजस्वी सूर्या का कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बैंगलुरू सांसद तेजस्वी सूर्या ने गाजियाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत कर जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम गाज़ियाबाद के पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के निवास पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तेजस्वी सूर्या ने आमंत्रण देने के लिए अनिल अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। सरकार देशहित में जो भी कार्य करती है विपक्ष उसमें अड़ंगा अड़ाकर केवल जनता को भ्रमित कर रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय टीम सदस्य धनंजय शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गाज़ियाबाद सांसद अतुल गर्ग, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश, महापौर सुनीता दयाल, विधायक धर्मेश तोमर, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, विधायक दिनेश गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी विनीत त्यागी, भाजयुमो राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी कपिल परमार, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णवीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा, भाजपा पश्चिम क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, देवेंद्र हितकारी, गुलशन भांबरी, राहुल गोयल, अभिजीत मुखर्जी सहित कई सैकड़ों युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

मोइरांग दिवस पर कार्यक्रम

लोकेश अग्रवाल ही अध्यक्ष कोई दूसरा नहीं

हे राम! इन से भी लेता है रिश्वत

- Advertisement -
WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes