BJP रन फॉर वीमेन

kabir Sharma
3 Min Read
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत सोमवार को महानगर की ओर से कॉलेजों में ‘रन फॉर वीमेन एम्पावरमेंट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और बालिका संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रन फॉर वूमेन एंपावरमेंट विभिन्न जगह कार्यक्रम हुए जिसमें महिलाओं की भागीदारी अहम रही जैसे सरस्वती शिशु मंदिर डी ब्लॉक शास्त्री नगर में मुख्य वक्ता पूर्व महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी रही,
चावली देवी आर्य कन्या इंटर कॉलेज साकेत में मुख्य वक्ता अंजु वारियर सदस्य महिला मोर्चा रहीं। भारतीय कन्या इंटर कॉलेज आबूलेन सदर में मुख्य वक्ता ममता मित्तल महानगर मंत्री भाजपा रही, स्माइल इंटर कॉलेज में मुख्य वक्ता सीमा श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष भाजपा रही, नवभारत बिद्यापीठ दिल्ली रोड सेक्टर -2 में मुख्य वक्ता रविप्रकाश क्षेत्रीय मंत्री रहे। एसडी वनस्थली बी आईसी परतापुर में डॉ सुनीता सैनी महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रहीं।

छात्र-छात्राओं ने ‘सेव गर्ल, एम्पावर वूमेन’ के नारों के साथ दौड़ में भाग लिया। प्रधानाचार्यों ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश महिला सशक्तिकरण और बालिका संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को समझा और इसके लिए काम करने का संकल्प लिया। इस पहल से समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से पहुंचा और लोगों में जागरूकता बढ़ी।

WhatsApp Group Join Now


मेरठ। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सांसद अरुण गोविल ने केंद्रीय पोत, पत्तन परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सबार्नंद सोनोवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री सबार्नंद सोनोवाल ने अरुण गोविल को बताया प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जलमार्गों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत में जल परिवहन का भविष्य उज्जवल है और इसके माध्यम से न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि आर्थिक प्रगति को भी बल मिलेगा।

मेरठ के लिए योगी ने खोला खजाना

- Advertisement -

नो टेंशन पैसा है ना

खतो किताबत में खोई मेरठ से हवाई उड़ान

WhatsApp Channel Join Now
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Would you like to receive notifications on latest updates? No Yes