9 साल पहले प्रेम विवाह करने वाले मोहित के पत्नी का गला घोटते वक्त हाथ तक नहीं कांपे
मेरठ। साहब मैने पत्नी को मार डाला – ब्रह्मपुरी के माधवपुरम में रहने वाले मोहित और गाजियाबाद की सलोनी ने करीब 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी से उनकी दो बेटियां हैं। प्रेम विवाह करने वाले मोहित ने शनिवार अल सुबह जिस सलोनी से प्रेम विवाह किया था, मामूली सी बात को लेकर कुछ झगड़े गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। प्रेम विवाह और फिर जिसके साथ 9 साल काट दिए दो बेटी पैदा की उसको मारते हुए तनिक भी उसके हाथ नहीं कांपे। सलोनी की हत्या के बाद वक्त जाया किए बगैर वह सीधा थाना ब्रह्मपुरी जा पहुंचा और बोला साहब मैने पत्नी को मार डाला। जिस वक्त मोहित थाने पहुंचा वहां मौजूद पुलिस वाले हल्की नींद में थे। मोहित की बात सुनकर पहले तो साेचा कि शायद नशे में, जब उसने पुलिस वालों को झिझोड़ा और कहा कि साहब मैने सच में सलोनी को मार दिया तब हडबड़ानकर नाइट ड्यूटी वाले दीवान जी उठे। पहले उसको घूरकर देखा फिर हवालात में डाल दिया। चौकी माधवपुरम के इंचार्ज का इलतला दी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी के माधवनगर सेक्टर तीन में मोहित ने अपनी पत्नी सलोनी(32) की शुक्रवार देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला केशव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माधवपुरम सेक्टर 3 निवासी मोहित ने नव वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी सलोनी से प्रेम-विवाह किया था। शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुई। मोहित रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार कई दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था।शनिवार देर रात दोनों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात पति ने महिला का गला दबा दिया, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस मौके से पति को हिरासत में लेकर थाने आ गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मकान मालिक बिमलेश ने बताया कि मोहित शराब पीने का आदि है। वह बुरा नशा करता है। एक तो गरीबी ऊपर से नशे की लत बस इसी ने अच्छा खासा परिवार बर्बाद कर दिया। पुलिस ने सलोनी के परिजनों काे सूचना दे दी है।
खुदा खैर करे! कहीं भी महफूज नहीं मासूम